जिलाधिकारी ने जिला कोषागार का किया निरीक्षण, वित्तीय कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: जिलाधिकारी, समस्तीपुर रोशन कुशवाहा द्वारा आज जिला कोषागार, समस्तीपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोषागार में संचालित विभिन्न वित्तीय एवं प्रशासनिक कार्यों का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों से कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने विभिन्न पंजियों एवं वित्तीय अभिलेखों के संधारण, विपत्रों के निष्पादन, ई-भुगतान से संबंधित कार्यों, पेंशन एवं अन्य वित्तीय मामलों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों को सभी कार्यों का निष्पादन निर्धारित नियमों, वित्तीय प्रावधानों एवं विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने कोषागार के स्ट्रांग रूम एवं महत्वपूर्ण अभिलेखों/दस्तावेजों के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा महत्वपूर्ण वित्तीय अभिलेखों को सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया।

उन्होंने कोषागार परिसर में साफ-सफाई, अभिलेखों के उचित रख-रखाव, कार्यालयीन व्यवस्था एवं कार्यस्थल की सुव्यवस्थित स्थिति बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान देने को कहा।
जिलाधिकारी ने कहा कि कोषागार से संबंधित कार्य सीधे तौर पर सरकारी वित्तीय व्यवस्था से जुड़े हैं। अतः प्रत्येक स्तर पर पारदर्शिता, जवाबदेही एवं वित्तीय नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अपने दायित्वों का पूरी तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कोषागार से संबंधित कार्यों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्राप्त मामलों का नियमानुसार त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि संबंधित कर्मियों, पेंशनधारियों एवं अन्य लाभुकों को समय पर सुविधा प्राप्त हो सके।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर  सूर्य प्रताप सिंह, वरीय कोषागार पदाधिकारी रमेश कुमार बरनवाल, विशेष कार्य पदाधिकारी  अली एकराम सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

*कर्पूरी चौक पर आठ दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ – Doorbeen News*

कर्पूरी चौक पर आठ दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *