डिवाइडर से टकराई बाइक, घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन के प्रखंड क्षेत्र के मुसरीघरारी थाना अंतर्गत हरपुर एलौथ गांव के निकट गुरुवार देर रात सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की शुक्रवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र की परोरिया पंचायत निवासी सगुनी राम के पुत्र पप्पू कुमार राम (32) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पप्पू कुमार राम गुरुवार देर रात बाइक से समस्तीपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरपुर एलौथ गांव के निकट उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने डायल-112 को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में पप्पू कुमार का इलाज चल रहा था। शुक्रवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद मुसरीघरारी थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

*401 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, नून नदी से जल भरकर मंदिर में किया कलश स्थापित – Doorbeen News*

401 कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा, नून नदी से जल भरकर मंदिर में किया कलश स्थापित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *