सुविधा: नई दिल्ली और दानापुर के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen news Desk: हाजीपुर: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उनकी सुविधा के मद्देनजर दिल्ली-अलीगढ़-गोविंदपुरी (कानपुर)-प्रयागराज -डीडीयू के रास्ते नई दिल्ली और दानापुर के मध्य एक स्पेशल ट्रेन 04090/04089 का परिचालन किया जाएगा।

गाड़ी सं. 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल दिनांक 04.09.2026 से 25.09.2026 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा गाड़ी सं. 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल दिनांक 05.09.2026 से 26.09.2026 तक प्रत्येक शनिवार को परिचालित की जाएगी ।

गाड़ी सं. 04090 नई दिल्ली-दानापुर स्पेशल नई दिल्ली से 23.30 बजे खुलकर अगले दिन 11.10 बजे डीडीयू, 12.30 बजे बक्सर, 13.20 बजे आरा रुकते हुए 15.00 बजे दानापुर पहुंचेगी ।

वापसी में, गाड़ी सं. 04089 दानापुर-नई दिल्ली स्पेशल दानापुर से 16.40 बजे खुलकर 17.08 बजे आरा, 17.50 बजे बक्सर एवं 21.00 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 09.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी ।

 

*फर्जी मुकदमा दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप, माले ने उजियारपुर थानाध्यक्ष का पुतला फूंका – Doorbeen News*

फर्जी मुकदमा दर्ज कर निर्दोषों को जेल भेजने का आरोप, माले ने उजियारपुर थानाध्यक्ष का पुतला फूंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *