व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शहर के मगरदही घाट पर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय 04 सितंबर (नेऊतन) एवं 05 सितंबर को मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ, समस्तीपुर के तत्वावधान में आयोजित संत बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। पूरा मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आगमन से पूर्व सज-धज कर तैयार है। 05 सितंबर (शनिवार)को प्रात:काल से ही बाबा गणिनाथ जी के जयकारों से सारा शहर गुंजायमान रहेंगे।
बाबा गणिनाथ समाज में प्रेम, सद्भाव, परोपकार, त्याग एवं सेवा का संदेश देते थे वे मांस, मदिरा, व्याभिचार से बचने को कहते थे।देश के कई हिस्सों में जाकर लोगों को योग, साधना, मानवसेवा एवं शिक्षा के प्रति जागरूक किया करते थे। बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन कानू समाज के अलावे विभिन्न जातियों के घरों में कुलदेवता के रूप में पूजे जाते हैं बाबा गणिनाथ जी का प्राकट्य शनिवार के दिन हुआ था


इसलिए शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक कार्य में प्रथम पूजन उनकी शनिवार को होती है। जिसे सेनुरी पूजा के नाम से जाना जाता है इस पूजा में 14 देवी-देवताओं में बाबा गणिनाथ, माता क्षेमा सती, श्रीगोविंद जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्रीधर जी, सोनामती जी, चतुरी बहुरिया,बिजली बहुरिया, श्रीसहदेव राय,श्रीजगन्नाथ राय, श्रीबोध महापति राय, श्रीचवुपाणी राय, श्रीनीलकंठ राय जी की भी पूजा होती है।
समारोह के दिन लगभग 50 हजार श्रद्धालुओं का आने की संभावना सभी श्रद्धालु बाबा के दरबार में सुप्ती-मौनी मे नैवेद्य-अर्पण कर पूजा-अर्चना करेंगे। जिसमें महिलाओं की संख्या अत्याधिक रहती है। समारोह में पूजन के अलावे रंगा-रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम,कुलदेवता का ध्वजारोहण,हवन, आरती,प्रसाद वितरण,भोजन, पेयजल, प्राथमिक उपचार के अलावे प्रशानिक मदद से सुरक्षा व्यवस्था आदि का तैयारी मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ के कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा की गई है।


*12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर हुआ मंथन – Doorbeen News*
12 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर हुआ मंथन








