प्रधान शिक्षकों की बैठक में उठीं एरियर व वेतन संरक्षण की मांगें, 15 सदस्यीय कमेटी गठित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति भवन में शनिवार को प्रधान शिक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान शिक्षक नेता एवं प्रदेश नेतृत्वकर्ता बलवंत सिंह ने की। मंच संचालन सुजीत कुमार ठाकुर ने किया। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं, लंबित मांगों और संगठन को मजबूत करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक नेता बलवंत सिंह ने कहा कि प्रधान शिक्षकों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इसमें विरमण तिथि से ग्रेड पे का एरियर, विशिष्ट सेवा का एरियर तथा वेतन संरक्षण प्रमुख है। उन्होंने कहा कि इन मांगों को लेकर जल्द ही उच्चाधिकारियों से मुलाकात की जाएगी। अधिकारियों के समक्ष प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को मजबूती से रखा जाएगा और लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा।

बैठक के दौरान प्रधान शिक्षकों की 15 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया। नवगठित कमेटी के सदस्यों को प्रखंड प्रमुख वीणा कुमारी ने पाग पहनाकर सम्मानित किया। कमेटी में सत्यनारायण दास को अध्यक्ष, रामानंद सहनी को सचिव तथा अनुरंजन कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इसी प्रकार दिवस्पति मिश्रा को प्रवक्ता बनाया गया। पल्लवी कुमारी, नीतू कुमारी एवं भारत भूषण को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में रीना रौशन एवं उषा प्रियंबदा का चयन किया गया। जिला प्रतिनिधि के रूप में सुजीत कुमार ठाकुर, अफशाना निगार, आशुतोष रंजन एवं डॉ. विकास कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं राज्य प्रतिनिधि के रूप में बलवंत सिंह एवं सरोज कुमार झा का चयन किया गया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के माध्यम से प्रधान शिक्षकों की समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर प्रयास करने की बात कही। नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को उपस्थित शिक्षकों ने बधाई दी। बैठक के अंत में सरोज कुमार झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

*एलएनएमयू के कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अभिमुखीकरण कार्यक्रम के फ्लायर का किया विमोचन – Doorbeen News*

एलएनएमयू के कुलपति ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अभिमुखीकरण कार्यक्रम के फ्लायर का किया विमोचन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *