व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग चौक स्थित शिव मंदिर के समीप गुरुवार को दी लाइफ फिटनेस जिम का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिम का उद्घाटन जिला कोऑपरेटिव बैंक समस्तीपुर के निदेशक सह किशनपुर युसूफ पंचायत के पैक्स अध्यक्ष रामकुमार झा ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गिरी ने की। जिम के प्रोपराइटर प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र के युवाओं और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिम की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण लोग अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिम के माध्यम से लोगों को नियमित व्यायाम के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।


उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने जिम के विभिन्न उपकरणों और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान युवाओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। वक्ताओं ने कहा कि शारीरिक फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी नियमित व्यायाम जरूरी है। युवाओं को नशे और अन्य गलत आदतों से दूर रहकर खेलकूद एवं व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
मौके पर विपिन पोद्दार, जगन्नाथ चौधरी, मुकेश राय, हरे राम साहनी, अनिल झा, गुड्डू कुमार गिरी, नवीन कुमार गिरी, जय नारायण महतो, उमेश साहनी सहित अन्य लोग मौजूद थे। समारोह के अंत में जिम संचालक प्रवीण कुमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।




*केएसआर कॉलेज में शोकसभा, प्राचार्य बोले- राजनीति शास्त्र के कुशल प्राध्यापक थे – Doorbeen News*
केएसआर कॉलेज में शोकसभा, प्राचार्य बोले- राजनीति शास्त्र के कुशल प्राध्यापक थे





