व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, जिला समस्तीपुर की संयुक्त बैठक किसानों की समृद्धि और संगठन की मजबूती को लेकर बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, समस्तीपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह रहे। बैठक में जिले के दोनों संगठनात्मक क्षेत्रों के किसान मोर्चा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को समझना, उनके समाधान के लिए प्रभावी पहल करना, केंद्र एवं बिहार सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा किसान मोर्चा के संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत करना रहा।
मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सहित सभी मंचासीन नेताओं का पाग, अंगवस्त्र और फुलमाला से स्वागत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव के साथ जिला के पदाधिकारियों ने किया ।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष रामसुमिरन सिंह ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था और ग्रामीण समाज की मजबूती किसानों की समृद्धि से जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार लगातार किसानों की आय, कृषि उत्पादन, सिंचाई, आधुनिक कृषि तकनीक, कृषि अवसंरचना, फसल बीमा, किसान सम्मान निधि तथा कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार की योजनाओं की जानकारी केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि प्रत्येक पात्र किसान तक उसका लाभ पहुंचना चाहिए।

बैठक में किसानों की फसल का उचित मूल्य, सिंचाई की सुविधा, उन्नत बीज, खाद एवं कृषि इनपुट की उपलब्धता, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण, कृषि आधारित रोजगार, भंडारण एवं बाजार की सुविधा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बदलते समय के साथ किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक कृषि पद्धति और कृषि आधारित स्वरोजगार से जोड़ना आवश्यक है।

प्रदेश के प्रभारी नीरज नयन, निर्भय प्रताप सिंह एवं शौर्य सुमन मौर्य ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कहा कि किसान मोर्चा का कार्य केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों की आवाज को मजबूती से उठाना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना भी संगठन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
बैठक में भाजपा किसान मोर्चा दक्षिणी जिलाध्यक्ष सतीश झा, भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम सहनी, भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा विधानसभा के विधायक वीरेंद्र पासवान ने भी किसानों से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि गांव, किसान और कृषि बिहार की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। किसानों को मजबूत किए बिना विकसित बिहार की कल्पना संभव नहीं है।

बैठक में किसान मोर्चा उत्तरी की प्रभारी श्रीमती पूजा सिंह, जिला उपाध्यक्ष देवानंद प्रसाद यादव, महामंत्री प्रवीण कुमार कन्हैया, ऋषिराज सिंह, जिला मंत्री प्रशांत कुमार यादव, सोशल मीडिया प्रभारी मनीष कुमार, कुमार शानू, प्रभात कुमार, मनोरंजन राय, संजय सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा समस्तीपुर), नुनु चौधरी, प्रशांत राय, शम्भू राय, अमित सिंह, सुशील पासवान, मनोज जायसवाल, रमाकांत सिंह, रमाकांत राय, विमल कुमार गोलू, मुलायम सिंह यादव, प्रदीप सिंह गुड्डु, संजय कुमार शर्मा, सुशील कुमार चौधरी, राजीव सूर्यवंशी, सुनील राय, सतवांत कुमार चौधरी, कपिल देव शर्मा, ललन सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, सूजय पाण्डेय, विजय पाण्डेय सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समस्तीपुर के किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ चिन्हित कर उनके समाधान के लिए संबंधित स्तर पर आवाज उठाई जाएगी तथा केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक गांव और प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाई जाएगी।
साथ ही किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर किसानों से संवाद करने, उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाने तथा कृषि क्षेत्र में नई संभावनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने की जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि समृद्ध किसान ही समृद्ध गांव और मजबूत बिहार की आधारशिला है। किसान हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन आगे भी किसानों के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

https://doorbeennews.com/archives/32903





