अमर शहीद रामफल मंडल को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

लोहिया आश्रम में तैलचित्र पर माल्यार्पण, स्मृतियों को चिरस्थायी बनाने के लिए पाठ्यक्रम में जीवनी शामिल करने की मांग

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 23 अगस्त 2026। लोहिया आश्रम, समस्तीपुर में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके तैलचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद महिला जदयू की पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बिहार बाल संरक्षण अधिकार आयोग की सदस्य डॉ. ज्योति निर्मला की अध्यक्षता में सभा हुई।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. ज्योति निर्मला ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान अंग्रेजी शासन के अत्याचारों के विरोध में रामफल मंडल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल की शहादत बिहार के स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास की महत्वपूर्ण घटना है।

बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल हो जीवनी

डॉ. ज्योति निर्मला ने बिहार सरकार के मुख्यमंत्री से अमर शहीद रामफल मंडल की जीवनी को स्कूली बच्चों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे नई पीढ़ी स्वतंत्रता आंदोलन के वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से परिचित हो सकेगी तथा उनके शहादत को लंबे समय तक याद रखा जा सकेगा।

जदयू के जिला अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाना गौरव की बात है। उन्होंने रामफल मंडल के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी करने के लिए भारत सरकार के प्रति आभार जताया।

लोहिया आश्रम परिसर में किया गया पौधरोपण

शहादत दिवस के अवसर पर लोहिया आश्रम परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। वक्ताओं ने शहीदों के विचारों और बलिदान को याद करते हुए समाज एवं नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

सभा को सत्य नारायण राय, अंजनी सिंह, रंजीत फौजी, मुकेश कुमार, डॉ. भवेष भारती, रामपुकार मंडल, अजय राय, बनारसी ठाकुर, बालेश्वर महतो, प्रो. तकी अख्तर और कैलाश राय सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में सुबोध सिंह, अनस रिजवान, धर्मदेव सिंह कुशवाहा, डॉ. अमित कुमार मुन्ना, प्रमोद मिलिंद, नंद किशोर महतो, ललन महतो, रविन्द्र कुमार, राजीव सिंह, अमित कुमार गुल्लू, अखिलेश सिंह, मुकेश राय, संजय राय, रंजीत महतो, संतोष राय, गणेश पटेल, नवल किशोर राय, विमल राय, प्रभात कुमार, अनिल महतो, राजू महतो, बिरिया देवी, आशा कुमारी, सुमित्रा देवी, विमला देवी, दीप्ति सिंह, मनीष कुमार, दयानंद ठाकुर, राजा अहमद, अरुण पासवान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने अमर शहीद रामफल मंडल के योगदान और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

*काजल हत्याकांड में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में – Doorbeen News*

काजल हत्याकांड में सास-ससुर गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *