व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में पर्यावरण संरक्षण और विद्यालय परिसर को स्वच्छ एवं हरित बनाने को लेकर इको क्लब की विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इको क्लब के नोडल शिक्षक संजीव कुमार झा ने की।
बैठक में इको प्रिज्म के प्रोग्राम एक्जीक्यूटिव अरुण राणा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को पर्यावरण के छह प्रमुख घटकों—वायु, ऊर्जा, भूमि, भोजन, पानी और कचरा—के बेहतर प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रीन ऑडिट की प्रक्रिया, इसकी उपयोगिता और पर्यावरण संरक्षण में विद्यार्थियों की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।
पंचायत स्तर पर होगा ग्रीन ऑडिट
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यालय के पोषक क्षेत्र के साथ-साथ रूपनारायणपुर बेला पंचायत का ग्रीन ऑडिट कराया जाएगा। इसके बाद ऑडिट में सामने आने वाली कमियों के आधार पर आवश्यक कदम उठाकर स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण की दिशा में काम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल विद्यालय तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के माध्यम से इसका संदेश पूरे समाज तक पहुंचना चाहिए।
बाल संसद और इको क्लब के सदस्यों ने लिया हिस्सा
बैठक में बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी, उप प्रधानमंत्री किशन राज सहित बाल संसद के सभी मंत्री, इको क्लब के सदस्य और शिक्षिका इंदिरा कुमारी ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने, पानी और ऊर्जा की बचत करने, कचरे का उचित प्रबंधन करने तथा विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने ग्रीन ऑडिट के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप देने का संकल्प लिया।


*अनुमंडलीय डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में नए प्रभारी प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार – Doorbeen News*
अनुमंडलीय डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में नए प्रभारी प्रधानाचार्य ने संभाला पदभार











One Comment