व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सोनपुर, 20 अगस्त 2026। रेलवे परिसंपत्तियों के बेहतर व्यावसायिक उपयोग और गैर-किराया आय बढ़ाने की दिशा में सोनपुर मंडल को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मंडल द्वारा खगड़िया रेलवे स्टेशन के बाहर स्थित आउटसाइड पार्किंग स्टैंड का ई-नीलामी के माध्यम से लाइसेंस आवंटित किया गया है।
इस आवंटन से रेलवे को तीन वर्षों की अवधि में जीएसटी सहित कुल 1,66,38,640.74 रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।
पारदर्शी प्रक्रिया से हुआ आवंटन
सोनपुर मंडल रेलवे परिसंपत्तियों के पारदर्शी, प्रतिस्पर्धी और प्रभावी व्यावसायिक उपयोग के लिए लगातार ई-निविदा एवं ई-नीलामी प्रक्रिया को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में खगड़िया स्टेशन की आउटसाइड पार्किंग का लाइसेंस ई-नीलामी के माध्यम से सफलतापूर्वक आवंटित किया गया।
रेलवे के अनुसार, इस पहल से एक ओर मंडल की गैर-किराया आय में वृद्धि होगी, वहीं दूसरी ओर स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को बेहतर एवं व्यवस्थित पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।


रेलवे परिसंपत्तियों के व्यावसायिक उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में इसे सोनपुर मंडल की महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
*KSR कॉलेज बचाने और कोचिंग एक्ट लागू कराने को NSUI की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू – Doorbeen News*
KSR कॉलेज बचाने और कोचिंग एक्ट लागू कराने को NSUI की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू










