भगवतपुर हाट में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक पकड़ा, लोगों ने की पिटाई

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरायरंजन थाना क्षेत्र के भगवतपुर हाट में मंगलवार शाम मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची सरायरंजन पुलिस ने युवक को भीड़ से मुक्त कराकर घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार भगवतपुर चौक पर स्टेशनरी दुकान चलाने वाले दीपू कुमार शाम में सब्जी खरीदने हाट पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी शर्ट की जेब से एक किशोर ने मोबाइल निकाल लिया। आरोप है कि मोबाइल को अपने झोले में रखकर युवक भागने लगा। आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई। लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पिटाई शुरू कर दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अपने कब्जे में लिया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। किशोर ने अपना नाम भी बताया है। वह समस्तीपुर बस स्टैंड के आसपास का रहने वाला बता रहा है।

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह किसी व्यक्ति के अधीन काम करता है और उसे वेतन मिलता है। पुलिस उसके बताए पते और इस दावे का सत्यापन कर रही है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि मोबाइल चोरी की घटना में वह अकेला शामिल था या उसके साथ अन्य लोग भी जुड़े हैं। इलाज के बाद पुलिस युवक का बयान दर्ज करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

*बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था एवं जागरूकता से समाज के पुनर्निर्माण में बाधक तत्त्वों को दूर कर समाज का पुनर्निर्माण करना संभव – Doorbeen News*

बेहतरीन शिक्षा व्यवस्था एवं जागरूकता से समाज के पुनर्निर्माण में बाधक तत्त्वों को दूर कर समाज का पुनर्निर्माण करना संभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *