व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के निर्देश पर समाहरणालय परिसर में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आम नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधी मामले, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, पेंशन, राशन, आवास, सड़क, बिजली, नल-जल सहित विभिन्न विभागों से संबंधित मामले प्राप्त हुए। अपर समाहर्ता ने आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार त्वरित एवं समयबद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।


उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से निष्पादन जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा करने का भी निर्देश दिया गया।
अपर समाहर्ता ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जन शिकायतों के निष्पादन में अनावश्यक विलंब नहीं हो तथा आवेदकों को नियमानुसार ससमय राहत उपलब्ध कराई जाए। साथ ही, प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्रवाई से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया।
जनता दरबार में विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।





*पुलिस लाइन में मनाया गया तिरंगा राखी उत्सव, छात्राओं ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर बांधी राष्ट्रप्रेम की राखी – Doorbeen News*





