व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे
एम० बी० ए० का सत्राआरंभ कार्यक्रम हुआ आयोजित
Doorbeen News Desk: प्रबंधन की आवश्यकता जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में है। समय प्रबंधन, वित्त प्रबंधन, उपलब्ध संसाधनों का समुचित प्रबंध कर सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने का प्रयास हम सभी करते हैं। प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त कर आप सभी भविष्य में अच्छे प्रबंधक बन राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें ताकि देश 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सके। ऐसा उद्धबोधन एल० एन० मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग में एमबीए के नए सत्र के छात्रों के दीक्षारम्भ कार्यक्रम में वाणिज्य के भूतपूर्व विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष प्रोफेसर बी० बी० एल० दास ने बतौर मुख्य अतिथि रखा।
मालूम हो कि सत्र 2026-28 के एम ० बी ० ए० में नामांकित छात्रों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन विभागीय सभागार में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर उनके स्वागत से हुआ। परंपरा के अनुसार दीप प्रज्वलन के पश्चात विभागीय शिक्षिका डॉक्टर निर्मला कुशवाह ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। डॉक्टर संजय कुमार ठाकुर के द्वारा विभाग का संक्षिप्त परिचयात्मक विवरण प्रस्तुत करने के पश्चात छात्रों की उपस्थिति प्रोफेसर श्याम कुमार ने ली।


छात्र विभाग में उपलब्ध संसाधनों का समुचित लाभ लेंगे, उनके वर्गों में शत प्रतिशत सहभागिता रहेगी, विभाग के मूल्यों का संवहन करेंगे, अपने उद्धबोधन में विभागाध्यक्ष सह निदेशक डॉक्टर राज कुमार शाह ने ऐसी आशा व्यक्त की। विभाग के सभी संकाय सदस्यों से छात्रों का परिचय हुआ। डॉक्टर संजय कुमार झा ने छात्रों को जीवन की नई शुरुआत और लक्षित मंजिल प्राप्त करने की शुभकामना व्यक्त की। विभागीय पुस्तकालय तथा अन्य संबंधित जानकारी पुस्तकालय प्रभारी डॉक्टर आशीष कुमार झा ने दी।
कार्यक्रम में नामांकित सभी छात्र-छात्राओं, विभागीय शिक्षकों तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति रही। अंत में विभाग के वाणिज्य के एसोसिएट प्रोफेसर व प्रबंध कार्यक्रम के उप-निदेशक डॉक्टर दिवाकर झा के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया । मंच का संचालन सीनियर रिसर्च फेलो पायल कुमारी ने किया।


*प्रो. उमेश कुमार के तीन वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर विदाई एवं नवनियुक्त अध्यक्ष प्रो. विजय कुमार का स्वागत – Doorbeen News*








