पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट एलाइनमेंट को लेकर केएसआर कॉलेज से पटना के लिए पैदल मार्च शुरू

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित रूट एलाइनमेंट को लेकर रविवार को सरायरंजन स्थित केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय (केएसआर कॉलेज) से पटना के लिए पैदल मार्च की शुरुआत की गई। इस मार्च का नेतृत्व सरायरंजन विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कुनाल कुमार कर रहे हैं।

मार्च में शामिल लोगों ने काले झंडे और हाथों में पर्चे लेकर अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे के वर्तमान रूट एलाइनमेंट से क्षेत्र के कई गांवों, किसानों और आम लोगों के हित प्रभावित हो सकते हैं। इसी मुद्दे को सरकार और संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह पैदल मार्च आयोजित किया गया है।

कुनाल कुमार ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों के हित और न्यायपूर्ण रूट एलाइनमेंट की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पैदल मार्च के माध्यम से पटना पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।

मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न गांवों के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांग की कि पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट एलाइनमेंट पर पुनर्विचार करते हुए प्रभावित लोगों के हितों का ध्यान रखा जाए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि उनकी मांगों पर उचित विचार नहीं किया गया, तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

*80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार, नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां – Doorbeen News*

80वें स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा सभागार, नृत्य, गायन, लोकनृत्य और कथक की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *