व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्तीपुर के चीनी मिल स्थित Apollo Dental Hospital ने मरीजों के लिए विशेष ऑफर की घोषणा की है। अस्पताल में 15 अगस्त 2026 को मुफ्त डेंटल चेकअप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही सभी प्रकार के दंत उपचार पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट भी दी जाएगी।
अस्पताल के निदेशक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि देश की आजादी के 79 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लोगों को बेहतर और किफायती दंत चिकित्सा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई है।


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीर शहीदों के बलिदान को याद करने का अवसर है। उनके योगदान को नमन करते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी हमारा कर्तव्य है।
अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की कि वे इस विशेष अवसर का लाभ उठाकर अपने दांतों की जांच कराएं। लंबे समय से दांतों से जुड़ी किसी समस्या से परेशान लोगों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उचित उपचार कराने की भी सलाह दी गई है।
मुफ्त जांच और विशेष छूट का लाभ 15 अगस्त 2026 को Apollo Dental Hospital, चीनी मिल, समस्तीपुर में लिया जा सकता है।


*तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राएं, देशभक्ति के नारों से गूंजा मुसरीघरारी – Doorbeen News*
तिरंगा लेकर निकले छात्र-छात्राएं, देशभक्ति के नारों से गूंजा मुसरीघरारी








