व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के
ताजपुर प्रखंड कार्यालय के बगल स्थित सरकारी गोदाम में पीडीएस के लिए आपूर्ति किए गए गेहूं की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। भाकपा माले ने आरोप लगाया है कि कथित तौर पर अडानी से जुड़ी कंपनी टीसीआई द्वारा आपूर्ति किया गया गेहूं घटिया स्तर का है, जिसे उपभोक्ताओं ने लेने से इनकार कर दिया।
भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की शिकायत पर बीस सूत्री अध्यक्ष कुमार समर्पण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि भूषण ने भाकपा माले प्रतिनिधियों की उपस्थिति में गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गेहूं की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई। बताया जाता है कि गोदाम प्रबंधक ने भी स्वीकार किया कि आपूर्ति किया गया गेहूं अपेक्षित गुणवत्ता का नहीं है।


माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि गरीब उपभोक्ताओं को खाने योग्य एवं गुणवत्तापूर्ण गेहूं-चावल उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों एवं आपूर्तिकर्ताओं पर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खराब गुणवत्ता का खाद्यान्न किसी भी स्थिति में राशन उपभोक्ताओं के बीच वितरित नहीं किया जाना चाहिए।
भाकपा माले नेता ने प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पत्रकारों से भी गोदाम में उपलब्ध गेहूं की जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध नहीं कराया गया, तो भाकपा माले आंदोलन करने को बाध्य होगी।


*अष्टयाम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ उदा पट्टी पछियारी टोल, काली मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन – Doorbeen News*
अष्टयाम महायज्ञ से भक्तिमय हुआ उदा पट्टी पछियारी टोल, काली मंदिर में गूंजे भजन-कीर्तन








