व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के पुत्र गौरव कुमार ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। चयन के बाद उन्हें राज्य कर सहायक आयुक्त के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
पटना के बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में गौरव को नियुक्ति पत्र मिला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में चयनित सभी 2027 अभ्यर्थियों एवं उनके माता-पिता को बधाई दी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से विकसित बिहार के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।


समारोह में उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव सहित विभिन्न विभागों के मंत्री एवं बिहार सरकार के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान चयनित एवं प्रशिक्षु पदाधिकारी अपने माता-पिता के साथ समारोह में शामिल हुए।
गौरव की सफलता की खबर मिलते ही उनके परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। गौरव की उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।


*महात्मा गांधी व सुभाष चंद्र बोस से प्रभावित वरिष्ठ बाबू ने जगाई थी आजादी की अलख – Doorbeen News*
महात्मा गांधी व सुभाष चंद्र बोस से प्रभावित वरिष्ठ बाबू ने जगाई थी आजादी की अलख








