एनीमिया की रोकथाम और उपचार को लेकर मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण, जांच से लेकर फॉलोअप तक की दी गई जानकारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 13 अगस्त। एनीमिया की रोकथाम, पहचान और प्रभावी उपचार को लेकर गुरुवार को एएनएम ट्रेनिंग स्कूल सभागार में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार ने की।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों की क्षमता बढ़ाकर समुदाय स्तर पर एनीमिया की समय पर पहचान, रोकथाम और उपचार को अधिक प्रभावी बनाना रहा। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. विशाल कुमार, जिला नोडल पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आदित्य नाथ झा तथा जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार डॉ. ज्ञानेंद्र राज मौजूद रहे।

हीमोग्लोबिन जांच और डिजिटल उपकरण के इस्तेमाल पर जोर

प्रशिक्षण के दौरान एनीमिया की वर्तमान स्थिति, इसके प्रमुख कारण, लक्षण, संकेत और इससे होने वाली जटिलताओं पर विस्तार से चर्चा की गई। स्वास्थ्यकर्मियों को एनीमिया की पहचान के साथ हीमोग्लोबिन जांच और डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में टी-3 सिद्धांत यानी टेस्ट, ट्रीट और टॉक पर विशेष जोर दिया गया। इसके तहत जांच के बाद आवश्यकता के अनुसार उपचार, समुदाय के बीच जागरूकता, उचित रेफरल और मरीजों के फॉलोअप की प्रक्रिया समझाई गई।

सभी 20 प्रखंडों से स्वास्थ्यकर्मी हुए शामिल

कार्यक्रम में समस्तीपुर की पीरामल टीम के साथ जिले के सभी 20 प्रखंडों से चयनित स्वास्थ्यकर्मियों ने मास्टर ट्रेनर के रूप में भाग लिया। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को एनीमिया के प्रति संवेदनशील एवं सक्रिय होकर काम करने तथा समुदाय में इसके प्रभावी नियंत्रण के लिए समन्वित प्रयास करने का संदेश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण देकर एनीमिया की पहचान, उपचार और जागरूकता अभियान को और मजबूत करेंगे।

*स्वतंत्रता दिवस पर शिवाजीनगर में जगह-जगह होगा झंडोत्तोलन, समय निर्धारित – Doorbeen News*

स्वतंत्रता दिवस पर शिवाजीनगर में जगह-जगह होगा झंडोत्तोलन, समय निर्धारित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *