व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार ने की, जबकि संचालन बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। बैठक में प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गण्यमान्य लोग शामिल हुए।
इस दौरान आगामी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी एवं सार्वजनिक संस्थानों में झंडोत्तोलन के लिए समय का निर्धारण किया गया।
बैठक में तय कार्यक्रम के अनुसार प्रखंड कार्यालय परिसर में सुबह नौ बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक परिसर में 9:25 बजे, जीविका मिशन कार्यालय में 9:35 बजे तथा शिवाजीनगर थाना परिसर में 9:45 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।


प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:50 बजे, आरोग्य सेवा केंद्र में 9:55 बजे तथा प्रखंड पशु चिकित्सालय में 10:05 बजे झंडोत्तोलन होगा।
इसी क्रम में पब्लिक लाइब्रेरी में 10:15 बजे, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 10:25 बजे, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 10:35 बजे, मध्य विद्यालय में 10:45 बजे तथा प्रखंड संसाधन केंद्र में 10:55 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा। इसके बाद हथौड़ी थाना परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा।
बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान साफ सफाई, कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था, समय पर झंडोत्तोलन तथा अनुशासन बनाए रखने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए गौरव का पर्व है। इसे पूरी श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। विभिन्न संस्थानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, शिक्षकों, कर्मियों एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई।


मौके पर बीईओ रामजन्म सिंह, पीओ बबलू कुमार, पीएचसी प्रभारी डॉ. सुमित कुमार, सुजीत कुमार, प्रवर्तन पदाधिकारी नीलू कुमारी, एमओ नूरजहां, योगाचार्य रमाकांत सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं अन्य गण्यमान्य लोग मौजूद थे।

*किराना दुकान से 800 ग्राम गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित फरार – Doorbeen News*
किराना दुकान से 800 ग्राम गांजा बरामद, अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपित फरार







