व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए यहां क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर उसके साथ अपनी सेल्फी ली और देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति का माहौल बना रहा। अभियान के तहत विद्यालयों में केवल सेल्फी कार्यक्रम तक ही गतिविधियां सीमित नहीं रहीं, बल्कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और नागरिक कर्तव्यों की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कई विद्यालयों में बच्चों द्वारा तिरंगे एवं स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई।


वहीं छात्र-छात्राओं के बीच क्विज प्रतियोगिता एवं संगोष्ठी का आयोजन कर उन्हें देश के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चों ने तिरंगे के साथ तस्वीरें खिंचवाकर अभियान के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और गौरव का प्रतीक है। इसके सम्मान की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक की है।


इस अवसर पर बीईओ रामजन्म सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को राष्ट्रीय मूल्यों को समझने और उन्हें अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विद्यालयों में अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, मो. अब्दुल्लाह, सत्यनारायण आर्य, अरुण पासवान, सुभाष सिंह, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, रामनाथ पंडित, हीरानंद झा, अवधेश चौधरी, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार, मोहम्मद जैनुद्दीन, संजीत कुमार, जहाआरा, प्रवीण, सरिता कुमारी, अजय कुमार राय, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, पिंकी कुमारी, कोमल कुमारी, नंदन कुमारी, हेमंत कुमार एवं देवानंद कामत सहित अन्य प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया गया।


*84 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भटौरा में गोइठा के ढेर से किया विदेशी शराब बरामद – Doorbeen News*
84 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भटौरा में गोइठा के ढेर से किया विदेशी शराब बरामद






