आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन का चुनाव संपन्न, सविता अध्यक्ष व आला बनीं सचिव

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरा मोहन पंचायत के पंचायत भवन परिसर में सोमवार को बाल विकास परियोजना शिवाजीनगर के तहत बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की निगरानी कर्मचारी यूनियन की महासचिव विनीता कुमारी ने की। इस दौरान यूनियन की प्रखंड इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव सर्वसम्मति से कराया गया।

चुनाव में डुमरा मोहन पंचायत के केंद्र संख्या 62 की आंगनबाड़ी सेविका सविता कुमारी को अध्यक्ष चुना गया। वहीं शंकरपुर पंचायत के केंद्र संख्या 21 की सेविका आला कुमारी को सचिव तथा भटौरा पंचायत के केंद्र संख्या 198 की सेविका रूबी कुमारी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव के दौरान उपस्थित आंगनबाड़ी सेविकाओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों पर विश्वास जताते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में आंगनबाड़ी सेविकाओं से जुड़े कई ज्वलंत मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ। सरकार के विरुद्ध प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी बैठक में गहन चर्चा की गई और संगठन के स्तर पर एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर दिया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविकाओं की समस्याओं और मांगों को मजबूती से संबंधित अधिकारियों एवं सरकार के समक्ष रखा जाएगा। बैठक में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं मौजूद रहीं।

*18 अगस्त को दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा – Doorbeen News*

18 अगस्त को दो पंचायतों में लगेगा सहयोग शिविर, बीडीओ ने लिया तैयारियों का जायजा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *