71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2026 का आयोजन, विभिन्न विभागों को कुल 13 शिल्ड प्राप्त हुए

व्हाट्सएप से जजुड़ने को क्लीक करें

 Doorbeen News Desk : पूर्व मध्य रेल के 71वें विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार (VRSP) -2026 के अंतर्गत घोषित विभिन्न दक्षता शील्डों में समस्तीपुर मंडल ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कुल 13 शील्ड प्राप्त कर मंडल की उत्कृष्ट कार्य संस्कृति, प्रशासनिक दक्षता तथा टीम भावना का परिचय दिया है। इनमें से कई शील्ड समस्तीपुर मंडल को एकल विजेता के रूप में प्राप्त हुई हैं, जबकि कुछ शील्ड अन्य मंडलों/इकाइयों के साथ संयुक्त रूप से प्राप्त हुई है।

सभी शिल्ड को मंडल रेल प्रबंधक श्री ज्योति प्रकाश मिश्रा द्वारा संबंधित विभाग के शाखा अधिकारी के साथ प्राप्त किया गया।

समस्तीपुर मंडल को एकल रूप से प्राप्त शील्ड

बेस्ट स्क्रैप डिस्पोजल शील्ड सामग्री प्रबंधन एवं स्क्रैप निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन

राजभाषा अंतर मंडलीय दक्षता शील्ड– राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रोत्साहन के लिए।

बेस्ट टीआरडी (TRD) शील्ड – विद्युत कर्षण वितरण प्रणाली के उत्कृष्ट अनुरक्षण एवं संचालन हेतु।

बेस्ट गति शक्ति यूनिट शील्ड – पीएम गति शक्ति परियोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं समन्वय के लिए।*संयुक्त रूप से प्राप्त शील्ड*

सिग्नल एफिशिएंसी शील्ड

लेवल क्रॉसिंग एवं आरओबी/आरयूबी सेफ्टी वर्क्स शील्ड

इंजीनियरिंग एफिशिएंसी शील्ड

मेडिकल एफिशिएंसी शील्ड

रेल मदद (सार्वजनिक शिकायत निवारण) शील्ड

समस्तीपुर मंडल की इकाइयों की उपलब्धियां

समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली इकाइयों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार में अपनी पहचान बनाई है। इसके अंतर्गत
*क्लीनलीनेस शील्ड – (मध्यम श्रेणी स्टेशन) नरकटियागंज स्टेशन को* तथा
*बेस्ट रनिंग रूम शील्ड* *(संयुक्त विजेता)- जयनगर स्टेशन के रनिंग रुम को*
प्रदान की गई, जो स्टेशन साफ सफाई तथा रनिंग स्टाफ को उपलब्ध कराई जा रही उत्कृष्ट सुविधाओं एवं रख-रखाव का प्रमाण है।

इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि समस्तीपुर मंडल ने राजभाषा, इंजीनियरिंग, सिग्नल एवं दूरसंचार, विद्युत, चिकित्सा, सामग्री प्रबंधन, सार्वजनिक शिकायत निवारण, स्वच्छता, रनिंग स्टाफ सुविधाओं तथा गति शक्ति परियोजनाओं सहित अनेक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किश्मंडल रेल प्रबंधक  ज्योति प्रकाश मिश्रा ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता पूरे मंडल के सामूहिक समर्पण, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी समस्तीपुर मंडल इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूर्व मध्य रेल एवं भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता रहेगा।

*मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सोनपुर–बरौनी रेलखंड का सघन निरीक्षण – Doorbeen News*

 

मंडल रेल प्रबंधक द्वारा सोनपुर–बरौनी रेलखंड का सघन निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *