व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk:
समस्तीपुर। जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मधुरापुर टारा पंचायत के हरिहरपुर वार्ड-2 में सोमवार को वज्रपात की चपेट में आने से एक मां और उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।
मृतकों की पहचान रविंद्र सहनी की पत्नी सविता देवी और उनके पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। वहीं घायल प्रिंस कुमार, पिता सुरेंद्र सहनी, का इलाज चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, सविता देवी अपने बेटे अभिषेक और पड़ोसी प्रिंस कुमार के साथ घर के पास स्थित खेत में बैंगन तोड़ने गई थीं। सविता देवी दो बार बैंगन घर रखकर वापस खेत गईं। तीसरी बार खेत पहुंचने के दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई और तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ। इसकी चपेट में तीनों आ गए।



बारिश थमने के बाद ग्रामीण जब खेत पहुंचे तो सविता देवी और अभिषेक कुमार मृत पड़े थे, जबकि प्रिंस कुमार की सांस चल रही थी। ग्रामीणों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना पर कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार ने बताया कि वज्रपात की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जबकि घायल युवक का उपचार जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



*श्रावणी मेला के दौरान 06 जोड़ी ट्रेनों का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव, श्रावणी मेला के दौरान 06 जोड़ी ट्रेनों का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव- Doorbeen News*
श्रावणी मेला के दौरान 06 जोड़ी ट्रेनों का अशोकधाम स्टेशन पर ठहराव






