व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के विद्यापतिधाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़सिसई पंचायत के वार्ड संख्या-1 निवासी अशर्फी महतो के 42 वर्षीय पुत्र राम कृपाल महतो के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी के साथ बाबा विद्यापतिधाम मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर एक मालगाड़ी काफी देर से खड़ी थी। दूसरी ओर जाने की जल्दबाजी में राम कृपाल महतो मालगाड़ी के टैंकर पर चढ़ गए। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रही 25 हजार वोल्ट की हाईटेंशन ओवरहेड विद्युत लाइन की चपेट में आ गए। तेज धमाके के साथ उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आरपीएफ ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। हादसे की खबर मिलते ही परिजन भी स्टेशन पहुंचे। पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था, जिससे स्टेशन परिसर का माहौल गमगीन हो गया।
रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि किसी भी स्थिति में खड़ी ट्रेन या मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर रेलवे ट्रैक पार करने का प्रयास न करें, क्योंकि ओवरहेड हाईटेंशन तार जानलेवा साबित हो सकते हैं।


*भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग तेज, करोड़ों लोगों की भाषा को मिले संवैधानिक पहचान : शाहीन – Doorbeen News*







