व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन। प्रखंड के अंचल कार्यालय में शनिवार को अंचलाधिकारी निशांत कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई कर कई मामलों का निपटारा किया गया।
अंचलाधिकारी ने बताया कि रामचंद्रपुर, रायपुर बुजुर्ग, मनका गंगापुर, मुसापुर सहित विभिन्न पंचायतों से लोग जमीन संबंधी विवाद लेकर पहुंचे थे। जनता दरबार में कुल 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि 3 मामलों में दोनों पक्षों को अगली तिथि पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य भूमि विवादों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान करना है। इस दौरान राजस्व एवं पुलिस प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिला। मौके पर सरायरंजन थाना के एएसआई कैलाश प्रसाद यादव तथा मुसरीघरारी थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे।







*बाढ़ के खतरे और डूबने से बचाव के गुर सीख रहे नौनिहाल, सुरक्षित शनिवार पर जागरूकता अभियान – Doorbeen News*
बाढ़ के खतरे और डूबने से बचाव के गुर सीख रहे नौनिहाल, सुरक्षित शनिवार पर जागरूकता अभियान





