5 सितंबर को धूमधाम से मनाई जाएगी बाबा गणिनाथ गोविंद जी की जयंती, मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ की बैठक में निर्णय

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

संगठन का वार्षिक चुनाव संपन्न, विनोद कुमार गुप्ता दोबारा बने अध्यक्ष; 25 सदस्यीय कार्यसमिति का गठन

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: मध्यदेशीय वैश्य कानू संघ, मगरदही घाट, समस्तीपुर की बैठक रविवार को बाबा गणिनाथ विवाह भवन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बाबा गणिनाथ गोविंद जी का पूजन एवं जयंती समारोह 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।

बैठक की अध्यक्षता विनोद कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान संघ का वार्षिक संगठनात्मक चुनाव भी संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से विनोद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, राम ईश्वर साह एवं अशोक साह को उपाध्यक्ष, मनोज कुमार को सचिव, सुदेश चंद्र गुप्ता को उप सचिव, प्रो. बसंत कुमार को कोषाध्यक्ष तथा दिनेश कुमार को उप कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही 25 सदस्यीय कार्यसमिति का भी गठन किया गया।

बैठक में कोषाध्यक्ष प्रो. बसंत कुमार ने पिछले वर्ष आयोजित जयंती समारोह के आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया। वहीं आगामी जयंती समारोह की तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

निर्णय लिया गया कि 2 अगस्त (रविवार) को अगली बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में पूजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के भोजन, पेयजल, सुरक्षा, पंडाल, सजावट एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

बैठक में चंद्रशेखर साहू, चंदन कुमार, प्रेम कुमार गुप्ता, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, अमित कुमार मुन्ना, प्रो. जितेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, दिनेश गुप्ता, आनंद भूषण, प्रो. गोपाल प्रसाद गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संघ के सचिव मनोज कुमार ने उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

*बिहार के 38 रक्तवीरों ने वाराणसी में रचा इतिहास, कैंसर मरीजों के लिए किया सामूहिक SDP डोनेशन – Doorbeen News*

बिहार के 38 रक्तवीरों ने वाराणसी में रचा इतिहास, कैंसर मरीजों के लिए किया सामूहिक SDP डोनेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *