व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर अनुमंडल सभागार में सोमवार को अनुमंडल के अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीसीएलआर ऋषभ राज ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।
समारोह के दौरान जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी सीताराम ने निवर्तमान एसडीएम दिलीप कुमार और नवपदस्थापित एसडीएम राकेश कुमार को बुके, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में आपूर्ति पदाधिकारी कुमार शुभम, प्रधान लिपिक एजाज अहमद, उर्दू अनुवादक आयशा लतीफ होना, नवीन कुमार कर्ण सहित अन्य वक्ताओं ने दिलीप कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें कुशल प्रशासक, जनप्रिय अधिकारी और प्रेरणास्रोत बताया। साथ ही नए एसडीएम राकेश कुमार का स्वागत करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
नवागत एसडीएम राकेश कुमार ने कहा कि सभी अधिकारियों और कर्मियों के सहयोग से बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था स्थापित करने का प्रयास करेंगे। वहीं निवर्तमान एसडीएम दिलीप कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग के लिए अनुमंडलवासियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अध्यक्षीय संबोधन में ऋषभ राज ने दिलीप कुमार के साथ अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए उन्हें एक संवेदनशील और कुशल प्रशासक बताया। कार्यक्रम के अंत में कार्यपालक पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।



*हथौड़ी पुलिस की तत्परता से 15 घंटे के भीतर अपहृत राजू साह बरामद, लेनदेन विवाद में साझेदार समेत अन्य पर अपहरण का आरोप – Doorbeen News*





