व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), समस्तीपुर द्वारा आयोजित ‘भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर’ का शुक्रवार को कैलाश इन, समस्तीपुर में भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं, शिक्षकों, अभाविप कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। समापन समारोह में बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा मुख्य अतिथि तथा अभाविप की क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. ममता कुमारी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं।
सर्व प्रथम बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा , मुख्य वक्ता क्षेत्रीय छात्रा कार्य प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ ममता कुमारी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ स्मिता झा, प्रांत सह छात्रा प्रमुख शालू कुमारी, जिला छात्रा प्रमुख रानी कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया

समारोह को संबोधित करते हुए बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती अप्सरा ने कहा कि छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का यह कार्यक्रम अतुलनीय है, इसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, बाल विवाह और साइबर अपराध जैसी घटनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि किसी भी प्रकार के अन्याय या उत्पीड़न को कभी सहन न करें, बल्कि कानूनी अधिकारों का उपयोग करते हुए आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर, शिक्षित और जागरूक महिलाएं ही सशक्त समाज और विकसित राष्ट्र की आधारशिला हैं।
मुख्य वक्ता डॉ. ममता कुमारी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति, चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दायित्व की भावना का विकास करना है। उन्होंने कहा कि “ज्ञान, शील और एकता” परिषद का मूल मंत्र है, जिसके आधार पर छात्र-छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक नेतृत्व, महिला सशक्तिकरण और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान शिविर में भाग लेने वाली छात्राओं को व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व कौशल, आत्मविश्वास, संगठनात्मक कार्यशैली एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण के अनुभव साझा किए गए। शिविर के सफल आयोजन के लिए सभी प्रशिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया
मंच संचालन प्रांत कार्यकारिणी सदस्य आशी देव ने किया। समापन समारोह में विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण चौधरी, प्रांत सह मंत्री अनुपम कुमार झा, शालू, आशी देव जिला संयोजक केशव माधव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निक्कू आर्या, शुभम कुमार नगर मंत्री विनीत कुमार ,नगर सह मंत्री प्रिंस चौधरी,जिला सोशल मीडिया संयोजक रंजन कुमार, अनुराग कुमार ,
मोहित कुमार मनीष कुमार जया, दिशा, शांभवी, तान्या, शिवानी, अंशू, दीपा, भारती, मुश्कान, मुश्कान झा, रुस्ची, स्वाति, रिशा, कुमकुम, खुशी, प्रगति, राजनंदी,निशा, तनिष्का, सुमन, श्रुति, दीपम,सीमा अदिति,अनुष्का सहित अभाविप के जिला एवं नगर इकाई के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं, शिक्षाविद एवं बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और भारत माता की जय के उद्घोष के साथ हुआ।


*समस्तीपुर से चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार – Doorbeen News*
समस्तीपुर से चलायी जा रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार





