समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार में 19-20 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, किसानों को धान रोपाई तेज करने की सलाह

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा द्वारा जारी ताजा कृषि मौसम बुलेटिन के अनुसार 18 से 22 जुलाई के बीच उत्तर बिहार के कई जिलों में मौसम सक्रिय रहेगा। समस्तीपुर, बेगूसराय, वैशाली, सारण, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में 19 और 20 जुलाई के आसपास मेघगर्जन, वज्रपात, तेज हवा और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।

विश्वविद्यालय ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित वर्षा का लाभ उठाते हुए धान की रोपाई में तेजी लाएं। रोपाई से पहले प्रति हेक्टेयर 25-30 किलोग्राम नाइट्रोजन, 40 किलोग्राम फॉस्फोरस, 30 किलोग्राम पोटाश और 26 किलोग्राम जिंक सल्फेट का प्रयोग करें। साथ ही निचली जमीन के चारों ओर मजबूत मेड़ बनाकर वर्षा जल का संचयन करने की भी सलाह दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार पूर्वानुमान अवधि में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मिलेट, सूरजमुखी, आम और केले की खेती के लिए भी मौसम अनुकूल बताते हुए अनुशंसित किस्मों एवं उर्वरकों के उपयोग की सलाह दी है। इसके अलावा फसलों में कीट एवं रोग की नियमित निगरानी, दुधारू पशुओं को संतुलित आहार, स्वच्छ पेयजल तथा समय पर टीकाकरण कराने की अपील की गई है।

*अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला सम्मेलन 26 अगस्त को विभूतिपुर – Doorbeen News*

अखिल भारतीय किसान महासभा समस्तीपुर जिला सम्मेलन 26 अगस्त को विभूतिपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *