वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में रेड रन मैराथन आयोजित, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए छह छात्राओं का चयन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। रेड रिबन क्लब के निर्देशानुसार वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर में गुरुवार को महाविद्यालय स्तरीय रेड रन मैराथन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य के प्रति सजगता विकसित करना तथा नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना था।

मैराथन का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. राजेश कुमार रंजन एवं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. रिंकी कुमारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शन के आधार पर अंशु, नमिता, रुचि, सोनी, निशु और रीना का चयन 21 जुलाई 2026 को जीएमआरडी कॉलेज, मोहनपुर में होने वाली जिला स्तरीय रेड रन मैराथन के लिए किया गया। जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कार्यक्रम में डॉ. विजय कुमार गुप्ता, डॉ. सुरेश साह, डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर, डॉ. अपूर्वा मुले सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

*समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन, वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश – Doorbeen News*

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन, वर्चुअल कार्यक्रम में शामिल हुए पटना हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *