विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में नवनामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग कार्यक्रम आयोजित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में बुधवार को स्नातक सत्र 2026-30 की प्रथम वर्ष की नवनामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग (इंडक्शन प्रोग्राम) का आयोजन प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार रंजन की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

अपने संबोधन में प्रभारी प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) राजेश कुमार रंजन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षकों से उनके शैक्षणिक विकास में हरसंभव सहयोग और मार्गदर्शन देने का आह्वान किया।

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने छात्राओं को नियमित रूप से महाविद्यालय में उपस्थित रहने की सलाह दी। वहीं मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश साह ने उच्च शिक्षा एवं नियमित कक्षा में उपस्थिति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महाविद्यालय स्तर की शिक्षा किसी भी परिवार, समाज, राज्य और देश के विकास का महत्वपूर्ण आधार है।

इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा कुमारी जायसवाल ने शिक्षा के महत्व पर विचार रखे, जबकि राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण के लिए शिक्षा को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। उर्दू विभागाध्यक्ष प्रो. फरहत जबीं ने अनुशासन और शिक्षा को सफल जीवन की आधारशिला बताया। वहीं डॉ. कुमारी अनु ने इंडक्शन प्रोग्राम की उपयोगिता पर विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन भी किया।

इस अवसर पर समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रंजन कुमार, मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. कविता वर्मा, दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन कुमारी, गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. सोनी सिन्हा, संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. ऋचा वर्मा, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय ठाकुर, रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. ऋतु सांगवान, संस्कृत विभागाध्यक्ष पर्णम शर्मा, वनस्पति विभागाध्यक्ष डॉ. स्मिता कुमारी सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवनामांकित छात्राओं ने भाग लिया। अंत में डॉ. कुमारी अनु ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

*कलवारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना – Doorbeen News*

कलवारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन संपन्न, स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *