भूमि विवादों के त्वरित निपटारे को लेकर  एसडीओ की पहल, तीन मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। भूमि विवादों के त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान की दिशा में अनुमंडल प्रशासन की पहल लगातार जारी है। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल कार्यालय परिसर में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा एवं सुनवाई की गई।

सुनवाई के दौरान अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न प्रखंडों से कुल 14 आवेदक अपने-अपने मामलों के साथ उपस्थित हुए। एसडीओ ने प्रत्येक मामले की गंभीरता से क्रमवार सुनवाई करते हुए संबंधित पक्षों और अधिकारियों से जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

सुनवाई के दौरान तीन मामलों का मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्पादन कर दिया गया, जिससे संबंधित पक्षों को तत्काल राहत मिली। वहीं शेष मामलों में आवश्यक अभिलेखों और तथ्यों की विस्तृत जांच की आवश्यकता होने के कारण उन्हें अगली निर्धारित तिथि पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि भूमि विवादों के निष्पादन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल विवादों का निपटारा करना नहीं, बल्कि आपसी संवाद और प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से विवादों का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना भी है।

*विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में नवनामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग कार्यक्रम आयोजित – Doorbeen News*

विमेंस कॉलेज समस्तीपुर में नवनामांकित छात्राओं के लिए प्रेरण वर्ग कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *