व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: मधुबनी जिले के झंझारपुर में मिथिला आइडल संस्कृति उत्थान संस्था द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ‘मिथिला सुर महासंग्राम’ प्रतियोगिता में शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बल्लीपुर पंचायत के नौआपोखर गांव वार्ड 13 निवासी प्रधान शिक्षक उमेश प्रसाद राय की 19 वर्षीय पुत्री प्रतिभा कुमारी ने संगीत के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रखंड एवं जिले का नाम रोशन किया है।
लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच आयोजित इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभा ने अपनी मधुर प्रस्तुति और मैथिली लोकसंगीत की शानदार अभिव्यक्ति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए दूसरे राउंड के क्वार्टर फाइनल में स्थान सुनिश्चित किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।


प्रतिभा की सफलता पर शिवाजीनगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने उनके आवास पहुंचकर उन्हें मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर तथा स्वतंत्र भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रतिभा ने अपनी मेहनत और लगन से मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिलाने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रतिभा आगे भी अपनी कला के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर मिथिला का गौरव बढ़ाएंगी।


सम्मान समारोह का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एनएसयूआई प्रखंड अध्यक्ष राजीव कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कांग्रेस नेता अलाउद्दीन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभा कुमारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगीत के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने और नई उपलब्धियां हासिल करने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।


*समस्तीपुर में मखाना खेती को मिलेगा बढ़ावा, वैज्ञानिक तकनीक और प्रोसेसिंग से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर – Doorbeen News*





