मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में पर्यावरण संरक्षण पर कार्यशाला, बच्चों ने लिया अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में बुधवार को प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, समृद्धि एवं मानव जीवन में पर्यावरण के महत्व विषय पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इको प्रिज्म कलेक्टिव फाउंडेशन के सहयोग से किया गया।

कार्यशाला में फाउंडेशन के प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव मो. अशरफ और निधि कुमारी ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न रोचक गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण के घटकों, उनके संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरण के मानव जीवन में महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के लिए छोटे-छोटे कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान आयोजित विचार गोष्ठी में छात्र-छात्राओं ने दो-तरफा संवाद के माध्यम से अपने विचार साझा किए और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े सवालों के जवाब दिए। निधि कुमारी द्वारा कराई गई आनंददायी गतिविधियों में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे कार्यक्रम का माहौल जीवंत बना रहा।

कार्यक्रम के अंत में बाल संसद की संयोजक शिक्षिका खुशबू कुमारी, विभा कुमारी, कोमल पांडे सहित अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी देखभाल करने तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

*‘सात निश्चय-3’ के तहत नए सरकारी कॉलेजों की तैयारी तेज, डीएम ने किया खानपुर व कल्याणपुर का निरीक्षण – Doorbeen News*

‘सात निश्चय-3’ के तहत नए सरकारी कॉलेजों की तैयारी तेज, डीएम ने किया खानपुर व कल्याणपुर का निरीक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *