जनगणना-2027: उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: खानपुर (समस्तीपुर)। भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को सोमवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज पदाधिकारी विजय कुमार चंद्रा ने सभी कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया तथा निदेशालय से प्राप्त जनगणना किट का भी वितरण किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ विजय कुमार चंद्रा ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की नंबरिंग का कार्य निदेशालय के निर्देशानुसार निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। उन्होंने इसके लिए सभी प्रगणकों, पर्यवेक्षकों, फील्ड ट्रेनरों एवं कार्यालय कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि अब जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सभी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए उन्होंने पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करने का आह्वान किया, ताकि जनगणना का अगला चरण भी सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

समारोह में पंचायत सचिव राजकुमार सिंह, पर्यवेक्षक लाल बाबू, महेश प्रसाद यादव, राजीव कुमार झा, उमेश दास, दिलीप कुमार राम सहित प्रगणक प्रभात कुमार सुमन, मनोज कुमार, राम प्रवेश राय, अमर कुमार सिंह, अनीता कुमारी, मो. हारून हुसैन समेत बड़ी संख्या में कर्मी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर 361 प्रगणक, 59 पर्यवेक्षक एवं 6 फील्ड ट्रेनर कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह के अंत में सभी कर्मियों को आगामी चरण के कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने का संकल्प दिलाया गया।

*सड़क हादसा: रोसड़ा के दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत – Doorbeen News*

सड़क हादसा: रोसड़ा के दामोदरपुर मुख्य मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की दर्दनाक मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *