रेवड़ा की बहू सुचिता कुमारी बनीं राजस्व पदाधिकारी, 70वीं BPSC में सफलता से बढ़ाया गांव का गौरव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के रेवड़ा वार्ड संख्या-01 निवासी विशुन देव सहनी की पुत्रवधू एवं इंजीनियर सुनील कुमार की धर्मपत्नी सुचिता कुमारी ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर राजस्व पदाधिकारी (RDO) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

सुचिता कुमारी की इस उपलब्धि से पूरे रेवड़ा गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है। परिवारजनों एवं ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने सच्ची लगन, कठिन परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखी तथा अपने लक्ष्य को हासिल किया। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है।

उनकी इस उपलब्धि से न केवल रेवड़ा गांव, बल्कि पूरे जिले और राज्य का गौरव बढ़ा है। ग्रामीणों का मानना है कि सुचिता कुमारी की सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

सफलता की खबर मिलते ही बधाई देने वालों का तांता लग गया। स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, 20 सूत्री अध्यक्ष राम नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुशवाहा, प्रधान शिक्षक डॉ. लाल बाबू,

जदयू पंचायत अध्यक्ष दिनेश प्रसाद महतो, केदार प्रसाद राय, शिक्षक कैलाश साहनी, राजद नेता सह शिक्षाविद राजेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया राम नारायण राय उर्फ देवानजी राय सहित दर्जनों जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं शिक्षाप्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि सुचिता कुमारी अपने पद की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करते हुए समाज और राज्य की सेवा करेंगी। उनकी सफलता ने पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है और युवाओं के बीच नई ऊर्जा एवं प्रेरणा का संचार किया है।

*सिपाही से राजस्व अधिकारी बनीं पूजा कुमारी, 70वीं BPSC में सफलता से समस्तीपुर का बढ़ाया मान – Doorbeen News*

सिपाही से राजस्व अधिकारी बनीं पूजा कुमारी, 70वीं BPSC में सफलता से समस्तीपुर का बढ़ाया मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *