व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: मुजफ्फरपुर। एक बार फिर मुजफ्फरपुर जिले में आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। बेला फेज-1 औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक सूतरी (धागा) फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री में रखी लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
घटना में एक व्यक्ति के झुलसने की भी सूचना है। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्ट्री से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आग लगने के बाद वहां जमा कचरे और ज्वलनशील सामग्री ने आग को तेजी से फैलाने का काम किया, जिससे नुकसान और बढ़ गया।
हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं हो सका है। संबंधित विभाग और अग्निशमन टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
इस घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन संसाधनों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।



*लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 15 छात्रों की मौत – Doorbeen News*
लखनऊ अग्निकांड: कोचिंग सेंटर और गेमिंग जोन में लगी भीषण आग, 15 छात्रों की मौत





