व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: दलसिंहसराय थाना रोड स्थित स्कूल फॉर स्कॉलर्स इंस्टीट्यूट द्वारा चार दिवसीय समर एजुकेशनल सेशन का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सेशन के प्रथम दिन डॉ. गोपाल गुप्ता एवं हेमंत सिंह ने बच्चों को स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। द्वितीय दिन श्वेता श्री ने गायन कला, निधि जायसवाल ने जुम्बा तथा सुनीता बरनवाल ने योग प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को नई गतिविधियों से परिचित कराया।



तृतीय दिन दलसिंहसराय थाना प्रभारी श्री संतोष कुमार ने बच्चों को भारतीय संविधान, नागरिक कर्तव्यों एवं यातायात नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी दी। समापन दिवस पर संस्थान के केमिस्ट्री फैकल्टी श्री अविनाश कुमार ने रोचक विज्ञान प्रयोगों का प्रदर्शन किया, वहीं खुशबू रंजन ने एबेकस (Abacus) के माध्यम से फास्ट कैलकुलेशन की तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।
संस्थान के निदेशक श्री अमित कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण एवं आंतरिक विकास के लिए ऐसे ज्ञानवर्धक कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए तथा विद्यार्थियों को इनमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। संस्थान के एचओडी श्री पंकज गुप्ता ने बताया कि ऐसे सत्र बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और खेल-खेल में सीखने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम सप्ताह में इस प्रकार के ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किए जाएंगे।



*समस्तीपुर में बड़ा खुलासा: नौकरी का झांसा देकर 105 युवक-युवतियों को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त – Doorbeen News*
समस्तीपुर में बड़ा खुलासा: नौकरी का झांसा देकर 105 युवक-युवतियों को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त





