व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले में 17 एवं 18 जून को आयोजित होने वाले सहयोग सह जनकल्याण शिविर के सफल संचालन को लेकर समाहरणालय सभागार में प्रभारी जिलाधिकारी सह उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर के आयोजन से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य आम लोगों तक सरकारी योजनाओं और जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ प्रभावी एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है।
सूर्य प्रताप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए।


बैठक में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी अली एकराम सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी समाहरणालय सभागार में उपस्थित रहे। वहीं विभिन्न प्रखंडों एवं अंचलों के पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े और अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों की जानकारी दी।
प्रशासन का लक्ष्य है कि सहयोग सह जनकल्याण शिविर के माध्यम से पात्र लाभुकों तक सरकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।


*बस स्टैंड से ताजपुर रोड तक अतिक्रमण का एसडीओ ने लिया जायजा, भोला टॉकीज आरओबी निर्माण कार्य का भी किया निरीक्षण – Doorbeen News*





