व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट समस्तीपुर द्वारा रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को बाल श्रम के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा बच्चों के शिक्षा और संरक्षण के महत्व से अवगत कराना था।
कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक नीलेश कुमार, आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी अविनाश करोसिया, सीएस समस्तीपुर ब्रजेश कुमार, जवाहर ज्योति एवं एवीए के परियोजना पदाधिकारी सहित रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी तथा अन्य संबंधित अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर स्टेशन परिसर में जागरूकता रथ चलाकर यात्रियों एवं आम लोगों को बाल श्रम के खिलाफ संदेश दिया गया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि कम उम्र और नाबालिग बच्चों से किसी प्रकार का श्रम या मजदूरी न कराएं तथा उन्हें शिक्षा से जोड़ने में सहयोग करें।
अभियान के दौरान यह भी बताया गया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी पढ़ाई, सुरक्षा और अच्छे संस्कारों पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। लोगों से आग्रह किया गया कि बच्चों को गलत संगत और शोषण से बचाते हुए उन्हें बेहतर भविष्य प्रदान करने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।


रेलवे प्रशासन एवं सुरक्षा एजेंसियों ने संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन और बाल अधिकारों की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई तथा समाज से इस दिशा में सक्रिय सहयोग की अपील की।


*उपभोक्ताओं की शिकायत पर गैस एजेंसी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कार्यालय सील – Doorbeen News*
उपभोक्ताओं की शिकायत पर गैस एजेंसी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, कार्यालय सील





