अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस पर सोनपुर मंडल द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: हाजीपुर। अंतर्राष्ट्रीय समपार फाटक जागरूकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 09 जून 2026 को सोनपुर मंडल द्वारा समपार फाटकों पर सुरक्षा संबंधी जागरूकता बढ़ाने हेतु विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत मंडल के कलाकारों एवं स्काउट एवं गाइड के सदस्यों ने प्रमुख समपार फाटकों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, जनसंपर्क गतिविधियों तथा जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को रेल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इसी क्रम में हाजीपुर स्टेशन के समीप स्थित समपार फाटक संख्या 55 स्पेशल पर विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को समपार फाटकों पर सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा रेल सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री अमित सरन, अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमन कुमार तांती सहित मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को बंद समपार फाटक को पार न करने, रेलवे ट्रैक पर अनधिकृत रूप से आवागमन से बचने तथा समपार फाटकों पर निर्धारित सुरक्षा नियमों का पालन करने का संदेश दिया गया। कलाकारों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति के माध्यम से यह दर्शाया कि थोड़ी सी जल्दबाजी अथवा लापरवाही भी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है तथा मानव जीवन सबसे अधिक मूल्यवान है।

कार्यक्रम के दौरान रेलवे सुरक्षा से संबंधित बैनर, पोस्टर एवं पंपलेट वितरित कर भी लोगों को जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि समपार फाटक बंद होने पर धैर्य बनाए रखें तथा अपनी एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पूर्णतः पालन करें।

सोनपुर मंडल द्वारा समय-समय पर ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य रेल दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित रेल संचालन को बढ़ावा देना तथा आमजन में रेल सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।

जनमानस से अपील है कि रेल सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा समपार फाटक को केवल सुरक्षित एवं अधिकृत तरीके से ही पार करें।

“समय से कहीं अधिक कीमती है आपका जीवन — बंद समपार फाटक को पार करने का प्रयास न करें।”

*11 से 13 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह – Doorbeen News*

11 से 13 जून के बीच गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों की सलाह

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *