श्मशान घाट में चल रही अवैध शराब पर पुलिस का छापा, 90 लीटर देसी शराब के साथ तीन गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News Desk: शिवाजीनगर थाना अंतर्गत अवैध शराब निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घिवाही पंचायत के घिवाही श्मशान घाट में संचालित अवैध देसी शराब निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 90 लीटर तैयार देसी शराब, शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण तथा अन्य सामग्री जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपित अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया।

फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात करीब दो बजे शिवाजीनगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि घिवाही श्मशान घाट में कुछ लोग बड़े पैमाने पर अवैध रूप से देसी शराब का निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही वहां मौजूद चार लोगों में अफरा तफरी मच गई।

इस दौरान तीन लोगों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान घिवाही गांव निवासी स्व राम बहादुर महतो के पुत्र अर्जुन महतो, बिलट मुखिया के पुत्र छोटे मुखिया तथा गुलरही गांव निवासी दया साफी के पुत्र मणिकांत साफी के रूप में की गई है। वहीं फरार आरोपित की पहचान सुनील मुखिया के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 90 लीटर तैयार देसी शराब के अलावा शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे उपकरणों और अन्य सामग्री को जब्त कर लिया।

सभी जब्त सामानों को थाना लाकर आवश्यक कार्रवाई की गई। पूछताछ के बाद सोमवार को गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध शराब के कारोबार को पनपने नहीं दिया जाएगा।

*राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बल्लीपुर के दो छात्रों ने लहराया परचम – Doorbeen News*

राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में बल्लीपुर के दो छात्रों ने लहराया परचम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *