व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान अधिग्रहित वाहनों का बकाया मुआवजा भुगतान नहीं होने से नाराज वाहन स्वामियों ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। जिला मोटर व्यवसायी संघ, समस्तीपुर की कार्यकारिणी बैठक में सर्वसम्मति से 11 जून को समाहरणालय पर विरोध प्रदर्शन एवं चुनाव आयोग का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया।
संघ कार्यालय में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने की। उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य में लगाए गए वाहनों का लगभग पांच करोड़ रुपये मुआवजा पिछले आठ महीने से लंबित है। इस संबंध में 25 मई को सैकड़ों वाहन स्वामियों ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को आवेदन देकर शीघ्र भुगतान की मांग की थी।


संजय कुमार सिंह ने बताया कि उस समय प्रशासन को स्पष्ट रूप से अवगत कराया गया था कि यदि 10 दिनों के भीतर बकाया राशि का भुगतान नहीं किया गया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगा। अब तक भुगतान नहीं होने के कारण आंदोलन का निर्णय लिया गया है।
संघ के महामंत्री संजीव कुमार सुमन ने कहा कि 11 जून के विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद भी यदि बकाया राशि का भुगतान नहीं होता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। अगले चरण में शहर में चक्का जाम किया जाएगा, जिसके तहत वाहन स्वामी अपनी गाड़ियां सड़कों पर खड़ी कर विरोध दर्ज कराएंगे।


बैठक में उपाध्यक्ष बिंदु राय, संतोष कुमार सिंह, विनय कुमार सिंह, सचिव राजबाला राय, उमेश राय, संतोष साह, संजय माथा, सुनील राय, रामकृष्ण राय, विकास कुमार, अशोक राय, रिंकू सिंह, अमितेश सिंह, मिथिलेश राय, सत्यम शिवम समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
संघ का कहना है कि लंबे समय से भुगतान लंबित रहने के कारण वाहन स्वामियों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और अब वे अपने अधिकारों के लिए सड़क पर उतरने को मजबूर हैं।


*10 जून को होगी अधिनायक लिपिक परीक्षा, समस्तीपुर में 17 केंद्र बनाए गए; जैमर-सीसीटीवी से होगी निगरानी – Doorbeen News*
10 जून को होगी अधिनायक लिपिक परीक्षा, समस्तीपुर में 17 केंद्र बनाए गए; जैमर-सीसीटीवी से होगी निगरानी





