बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान तीन बच्चों के डूबने की आशंका, तलाश जारी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद घाट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बूढ़ी गंडक नदी में नहाने गए बच्चों में से तीन के डूब जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब पांच से छह बच्चे नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान तीन बच्चों के पानी में डूब जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बच्चों के लापता होने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर नदी में बच्चों की तलाश कर रही है।

फिलहाल लापता बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्रशासन द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में चिंता और शोक का माहौल है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बचाव कार्य में सहयोग करें तथा अफवाहों से बचें। बच्चों की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

*सोनपुर मंडल में “संडेज़ ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन – Doorbeen News*

सोनपुर मंडल में “संडेज़ ऑन साइकिल” कार्यक्रम का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *