प्रेम प्रसंग में हत्या या आत्महत्या? पेड़ से लटका मिला राजमिस्त्री का शव, इलाके में सनसनी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: समस्तीपुर। जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

मृतक की पहचान डढ़िया बेलार वार्ड संख्या-13 निवासी भगोरण पासवान के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है। वह पेशे से राजमिस्त्री था।

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग दोपहर में गांव के बगीचे की ओर गए थे, जहां उन्होंने एक पेड़ से युवक का शव लटका देखा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

मृतक की मां ने आरोप लगाया है कि उनके पुत्र की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं मृतक की चाची ने बताया कि नीतीश का गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस संबंध को लेकर गांव में एक सप्ताह पूर्व पंचायत भी हुई थी। परिजनों का आरोप है कि पंचायत के दौरान महिला के पति ने नीतीश को जान से मारने की धमकी दी थी।

परिजनों के मुताबिक रविवार रात भोजन करने के बाद नीतीश घर पर सोया था, लेकिन देर रात वह अचानक गायब हो गया। सोमवार सुबह से उसकी तलाश की जा रही थी। काफी खोजबीन के बाद उसका शव बगीचे में पेड़ से लटका मिला।

घटना की जांच के लिए पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कई नमूने एकत्र किए हैं। साथ ही पेड़ पर मिले संभावित फिंगरप्रिंट्स भी सुरक्षित किए गए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।

इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि परिजनों द्वारा प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

*दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला- रायपुर-सिकंदराबाद के रास्ते रक्सौल और तिरुपति के मध्य एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ – Doorbeen News*

दरभंगा-समस्तीपुर- बरौनी-झाझा- धनबाद-रांची-राउरकेला- रायपुर-सिकंदराबाद के रास्ते रक्सौल और तिरुपति के मध्य एक नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *