बेलारी में रक्तदान महादान: सनातन रक्तदान समूह के शिविर में 38 युवाओं ने किया रक्तदान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Samastipur News: उजियारपुर (समस्तीपुर)। सनातन रक्तदान समूह की बेलारी इकाई के तत्वावधान में रविवार को बेलारी गांव में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 38 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस शिविर को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शहरी आबादी से दूर स्थित बेलारी गांव में ग्रामवासियों के सहयोग तथा नियमित रक्तवीर अभय सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य, अभिजीत चिंटू और जीत बहादुर सिंह के जागरूकता अभियान के कारण पिछले कई वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसका सकारात्मक प्रभाव ग्रामीण युवाओं में भी देखने को मिल रहा है।

शिविर के दौरान सनातन रक्तदान समूह के संस्थापक अविनाश कुमार बादल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी रक्तदान को लेकर कई प्रकार की भ्रांतियां और जागरूकता की कमी है। ऐसे में संस्था लगातार गांव-गांव जाकर रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है और इससे किसी जरूरतमंद मरीज को नया जीवन मिल सकता है।

उन्होंने बताया कि सनातन रक्तदान समूह का उद्देश्य समस्तीपुर ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है, ताकि किसी भी मरीज को रक्त की कमी के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।

शिविर में कई ऐसे युवा भी शामिल हुए जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में गुलशन, लालदेव, आलोक, अंकेज, रवि, दीपेंद्र, विवेक, ननकी, अभिकेश, आशुतोष, सूरज, अरविंद, श्यामनंदन, रमेश, रौशन, मिथिलेश, अभय, राहुल, पंकज, बादल, पवन, प्रमोद, संजीव, गौतम, अनिल, पप्पू, कुंदन, पंचदेव, अजीत, हृष, सौरव, अनिकेत, राजीव, नवनीत, विशाल, निलेश सहित कुल 38 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

शिविर में रक्त संग्रहण का कार्य भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, समस्तीपुर की टीम द्वारा किया गया। आयोजन की सफलता में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*डॉ मनोज कुमार ने ग्रहण किया विश्वविद्यालय के चीफ विजिलेंस ऑफिसर का पदभार – Doorbeen News*

डॉ मनोज कुमार ने ग्रहण किया विश्वविद्यालय के चीफ विजिलेंस ऑफिसर का पदभार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *