व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Samastipur News: समस्तीपुर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे आम नागरिकों ने अपनी समस्याएं और परिवाद जिलाधिकारी के समक्ष रखे। डीएम ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई का निर्देश दिया।
जनता दरबार में मुख्य रूप से राजस्व, पेंशन, भूमि विवाद, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, जन वितरण प्रणाली, सामाजिक सुरक्षा योजना समेत विभिन्न विभागों से जुड़े मामले पहुंचे। जिलाधिकारी ने एक-एक मामले की क्रमवार समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।


डीएम रोशन कुशवाहा ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों और परिवादों पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए तय समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने तथा लोगों को अनावश्यक कार्यालयी परेशानी से राहत दिलाने पर भी जोर दिया। डीएम ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों को एक ही स्थान पर प्रशासनिक अधिकारियों से सीधे संवाद और त्वरित समाधान उपलब्ध कराना है।
जनता दरबार के दौरान अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर कई मामलों का समाधान भी किया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।




*समस्तीपुर में खूनी खेल : दरवाजे पर बैठे युवक को चचेरे भाई ने मारी गोली, मौत से इलाके में सनसनी – Doorbeen News*
समस्तीपुर में खूनी खेल : दरवाजे पर बैठे युवक को चचेरे भाई ने मारी गोली, मौत से इलाके में सनसनी





