व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें
CRIME NEWS: समस्तीपुर/दलसिंहसराय: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक पेट्रोल पंप कर्मी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान कागपुर वार्ड-15 निवासी अजय कुमार राय (35) के रूप में हुई है। शव घर से करीब 200 मीटर दूर चौर में मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
मृतक के छोटे भाई कुंदन कुमार ने बताया कि अजय बुधवार को रोज की तरह पेट्रोल पंप पर ड्यूटी के लिए गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने जब पेट्रोल पंप पहुंचकर पूछताछ की तो कर्मचारियों ने बताया कि वह रात करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी खत्म कर निकल चुका था। इसके बाद परिवार और सहकर्मियों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
गुरुवार सुबह पेट्रोल पंप कर्मी पंकज कुमार को सूचना मिली कि कागपुर चौर में एक शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान अजय कुमार राय के रूप में की। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।


सूचना मिलने पर दलसिंहसराय थाना पुलिस अधिकारी इरशाद अहमद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है।




*बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, दोस्तों को बचाने में मचा हड़कंप – Doorbeen News*
बूढ़ी गंडक में नहाने गए युवक की डूबकर मौत, दोस्तों को बचाने में मचा हड़कंप





