समस्तीपुर में आयकर विभाग का जागरूकता कार्यक्रम, त्रुटिरहित SFT फाइलिंग पर दिया जोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Samastipur News: समस्तीपुर में आयकर विभाग (आसूचना एवं आपराधिक अन्वेषण), मुजफ्फरपुर की ओर से बुधवार को जिला सब रजिस्ट्रार कार्यालय, समस्तीपुर में “निर्दिष्ट वित्तीय लेन-देन विवरण की त्रुटिरहित फाइलिंग एवं दोषपूर्ण फाइलिंग में सुधार” विषय पर आउटरीच एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में आयकर अधिकारी बुधन राम एवं आयकर निरीक्षक अमित कुमार ने एसएफटी फॉर्म 61ए दाखिल करने की प्रक्रिया, त्रुटियों में सुधार तथा ई-सत्यापन योजना 2021 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। अधिकारियों ने 31 मई तक वित्तीय वर्ष 2025-26 का एसएफटी दाखिल करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि डेटा अपलोड से पहले रजिस्टर्ड डीड, लेन-देन राशि एवं दस्तावेज संख्या का मिलान अवश्य करें।

कार्यक्रम में बताया गया कि क्रेता एवं विक्रेता का नाम, पता, पैन नंबर तथा भुगतान का माध्यम सही तरीके से अंकित करना अनिवार्य है। साथ ही पैन वैलिडेशन की प्रक्रिया अपनाने एवं प्रत्येक कार्यालय में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का निर्देश दिया गया।

जिला सब रजिस्ट्रार अमित कुमार मंडल सहित दलसिंहसराय, रोसड़ा, शाहपुर पटोरी एवं किशनपुर के सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों के अधिकारी, कर्मचारी एवं डीड राइटर कार्यक्रम में मौजूद रहे। अधिकारियों ने समय पर और त्रुटिरहित वित्तीय लेन-देन विवरण दाखिल करने की अपील की।

*प्रयागराज-डीडीयू-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते, नई दिल्ली और हावड़ा के मध्य 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन – Doorbeen News*

प्रयागराज-डीडीयू-पटना-झाझा-आसनसोल के रास्ते, नई दिल्ली और हावड़ा के मध्य 02 जोड़ी स्पेशल ट्रेन का परिचालन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *