एलएनएमयू ने डिजिटल यूनिवर्सिटी की ओर बढ़ाया बड़ा कदम, ‘एपीआई पोर्टल’ लॉन्च

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

Darbhanga News: दरभंगा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय एवं संबद्ध कॉलेजों के प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्यों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विश्वविद्यालय के आईटी सेल द्वारा विकसित “एपीआई पोर्टल” का शुभारंभ कुलपति संजय कुमार चौधरी ने किया।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न विभागों के प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और डिजिटल बनाया जाएगा। कुलपति ने कहा कि यह पहल विश्वविद्यालय में आधुनिक आईटी आधारित सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे शिक्षकों एवं विभागों के कार्य निष्पादन में तेजी आएगी और कार्य प्रणाली अधिक व्यवस्थित होगी।

आईटी सेल प्रभारी अंकित कुमार सिंह ने बताया कि एपीआई पोर्टल के जरिए विभागों के बीच डेटा एवं सेवाओं का बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा, जिससे विश्वविद्यालय का डिजिटल नेटवर्क और मजबूत होगा।
इस परियोजना के तकनीकी विकास में सॉफ्टवेयर इंजीनियर गणेश कुमार पासवान, आईटी विशेषज्ञ विपुल कुमार एवं सोशल मीडिया हैंडलर राजेश कुमार की अहम भूमिका रही।

मौके पर प्रो. अशोक कुमार मेहता, प्रो. अजयनाथ झा, प्रो. अरुण कुमार सिंह, डॉ. अभिषेक राय एवं डॉ. सैयद मोहम्मद जमाल अशरफ सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

*DRM के समक्ष उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा आयोजित – Doorbeen News*

DRM के समक्ष उपवास आंदोलन की सफलता को लेकर जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभा आयोजित

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *